अध्यात्म ऊधम सिंह नगर

मोदी के 12 साल बेमिसाल,पूजा अर्चना

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज रुद्रपुर स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना किया गया। इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्पों की सिद्धि हेतु माता के चरणों में प्रार्थना की गई। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) रामपाल सिंह ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के उत्थान एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज पूरा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी माता रानी से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।”वहीं भाजपा जिला सह प्रभारी, काशीपुर भारत भूषण चुघ ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।”कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान मनदीप वर्मा, राधेश शर्मा, ममता जीना, अंजू सिंह, पूरन पांडेय, अमित गौड़, विकास सैनी, संजय कुमार, विशाल सिंह, सतपाल सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार