उत्तराखंड

हरिद्वार में अवैध मजार पर गरजा लोडर

हरिद्वार ।(लोक निर्णय) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भक्तोवाली झबरेड़ा -सहारनपुर रोड पर लोक निर्माण विभाग (PWD), राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सड़क पर स्थित एक अवैध मजार को ध्वस्त किया गया। नोटिस के बाद भी किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर अथवा आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई। निर्धारित अवधि पूर्ण होने के पश्चात पुनः नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई दावा आपत्ति प्राप्त न होने पर आज नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई संपन्न कराई गई।मौके पर प्रशासन की टीम तथा कानूनगो सुभाष जैमिनी सहित पुलिस से थाना अध्यक्ष झबरेड़ा दक्ष शोखंड एवं पीडब्ल्यूडी से एई दीपा सिंह मौजूद थे ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर