उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद

चंपावत ।(लोक निर्णय)उत्तराखण्ड शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में सुशासन और जनसेवा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आज से 18 जुलाई 2026 तक चलने वाले “सेवा पखवाड़ा” महा-अभियान का जिला कार्यालय सभागार में औपचारिक शुभारंभ किया गया।इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा ऋषिकेश से सजीव प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) के माध्यम से की गई, जिसे चम्पावत जिला मुख्यालय में मौजूद सभी अतिथियों, अधिकारियों और आम जनता ने बेहद तन्मयता के साथ सुना और उनके संदेश को आत्मसात किया।जनपद स्तर पर इस महा-अभियान का जनपद में शुभारम्भ जिलाधिकारी मनीष कुमार और उपस्थित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी ने मुख्यालय पहुँचे सभी जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों का स्वागत व अभिनंदन किया।इस मुख्य आयोजन से पहले कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भव्य स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों का दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।उन्होंने विभागों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के पहुँचना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान जनपद चंपावत हेतु सेवा पखवाड़ा हेतु बनाए गए नोडल अधिकारी दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 5 वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। दर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी के पद संभालने के बाद प्रदेश के रुके हुए विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक दृढ़ और साहसिक नेता बताया, जो राज्य के हित और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करते।जिलाधिकारी ने आगे बताया कि इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।इस मौके पर राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर पालिका चंपावत अध्यक्ष प्रेमा पांडे, मुकेश महराना, सुभाष बगौली, रोहित बिष्ट, गोविंद वर्मा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर