उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल राजनीति

मुख्यमंत्री खटीमा से गए अल्मोड़ा

खटीमा।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण पर आज कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने चौहान अकादमी नानकमत्ता के ताइकांडो, कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया व उनसे संवाद किया कर शुभकामनाएं दीं ।इसके बाद मुख्यमंत्री अल्मोड़ा चले गए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना,दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, फरजाना बेगम,मोहिनी पोखरिया,पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,विवेक सक्सेना,अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय,कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार