मुख्यमंत्री 31 जुलाई को ऊधम सिंह नगर में होंगे
रुद्रपुर।(लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 31 जुलाई को ऊधम सिंह नगर के दौरे पर होंगे। वह 31 जुलाई को देहरादून से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर नवीन मंडी गदरपुर में लैंड करेंगे।इसके बाद कांबोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों से भेंट वार्ता करेंगे।इसके बाद नवनिर्मित बस अड्डा गदरपुर, खंड विकास भवन कार्यालय का लोकार्पण,अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।इसके बाद किच्छा हाईव स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन से रामपुर के विलासपुर से होते हुए रामपुर नैनीताल हाईवे स्थित सिडकुल तक नवनिर्मित रिंग रोड का निरीक्षण करेंगे।इसके बाद शाम चार बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण और अन्य विकास कार्यकर्मों का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे।





