उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

मिनिस्टीरियल फेडरेशन के द्वादश द्विवार्षिक अधिवेशन में मुद्दों पर मंथन

चम्पावत।(लोक निर्णय)उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जनपद शाखा चम्पावत द्वारा शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चम्पावत में द्वादश द्विवार्षिक अधिवेशन में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मिनिस्टीरियल संवर्ग के कर्मचारियों की विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कहा कि कर्मचारी प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन एवं जनसेवाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि वे बेहतर वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने फेडरेशन द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लिखित मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने तथा शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को उचित माध्यम से अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों से आपसी समन्वय, सकारात्मक सोच एवं पूर्ण निष्ठा के साथ जनहित में कार्य करने का आह्वान किया।अधिवेशन में फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें कनिष्ठ सहायक पद की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक करने एवं वेतन लेवल-5 के अंतर्गत ग्रेड पे 2800 रूपये अनुमन्य किए जाने, मिनिस्टीरियल संवर्ग के पदों का पुनर्गठन, पदोन्नति संबंधी नियमों में संशोधन, पदोन्नति न होने वाले विभागों में एसीपी व्यवस्था लागू करने तथा पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं।इसके अतिरिक्त पदाधिकारियों ने गोल्डन कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण, स्थानांतरण अधिनियम की व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्धारण, मिनिस्टीरियल कार्मिकों के लिए कॉमन सेवा नियमावली लागू करने तथा सृजित मिनिस्टीरियल पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति न किए जाने की मांग भी रखी।इस अवसर पर फेडरेशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार ने संगठन की गतिविधियों एवं कर्मचारियों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता एवं सकारात्मक संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी केएन. गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, फेडरेशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार, जनपदीय महामंत्री जीवन चन्द्र ओली, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोन एवं सौरभ चन्द्र, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जोशी, पिथौरागढ़ फेडरेशन के जनपदीय अध्यक्ष बिजेन्द्र लुठी, एनएमओपीएस के महामंत्री प्रकाश तड़ागी, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स के जनपदीय सचिव हिमांशु मुरारी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश देव, महामंत्री जगदीश तड़ागी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार