अध्यात्म ऊधम सिंह नगर

मानव जीवन के लिए श्रीराम कथा जरूरी

पंतनगर।( लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जनमिलन केन्द्र रामलीला मैदान में सृजन सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में सात-दिवसीय श्रीरामकथा आज से शुरू हुई।कथा व्यास गोपाला नन्द महाराज, अयोध्या धाम ने रामकथा का वर्णन करते हुए कहा कि रामकथा मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है।जनमिलन केन्द्र रामलीला मैदान में प्रथम दिवस में विवि के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने श्रीरामचरित मानस में माल्यार्पण कर श्रीरामकथा का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम भगवान का जीवन आदर्श है, साथ ही कहा कि रामकथा धार्मिक आयोजन नही है,बल्कि राष्ट्रीय आयोजन है। कहा कि राम के शब्द से ही जीवन तर जाता है। इससे पूर्व कथा के प्रारम्भ में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. अजय कुमार उपाध्याय, डा. शांतलाल, उमेश कुमार सिंह, गिरिजा शंकर शुक्ला, प्रभाकर जोशी, तुमुल श्रीवास्तव, उदयभान शुक्ला, घनश्याम सिंह व भान सिंह,प्रभाकर जोशी,योगेश पंत आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार