ऊधम सिंह नगर

बीस सूत्रीय कार्यक्रम की रैकिंग में सितंबर में चम्पावत का प्रदेश में प्रथम स्थान बरकरार

चंपावत।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के अनुरूप विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद चम्पावत ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत विगत माह की भांति प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की सितंबर माह की जनपदवार मूल्यांकन तालिका के अनुसार चम्पावत ने कुल 120 में से 119 अंक प्राप्त करते हुए 99.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में संचालित विकास कार्यों एवं विभागीय प्रयासों के बीच जनपद ने मूल्यांकन में शामिल कुल 39 मदों में से 38 में ‘ए’ तथा एक मद में ‘बी’ श्रेणी प्राप्त की है। किसी भी मद में जनपद को ‘सी’ अथवा ‘डी’ श्रेणी नहीं मिली है।बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है। सितंबर माह की रैंकिंग में चम्पावत का प्रथम स्थान इन मदों में जनपद की प्रगति को दर्शाता है। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विभागीय समन्वय एवं नियमित समीक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।मूल्यांकन तालिका में जनपद पिथौरागढ़ ने 96.58 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा जनपद चमोली ने 95.73 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार