डिजिटल निगरानी से टीकाकरण अभियान होगा मजबूत, दिया जा रहा प्रशिक्षण
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रतिरक्षण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु ऊधम सिंह नगर में प्रशिक्षण कार्यशाला चल रही ई। प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर में चलेगी। प्रशिक्षण में सभी एएनएम को एचएमआइएस, जननी, यू विन तथा अन्य पोर्टलों एवं एप्लीकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि प्रतिरक्षण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मचारियों को इन डिजिटल प्लेटफॉर्म हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे टीकाकरण डेटा की सटीक एंट्री, वैक्सीन स्टॉक का बेहतर प्रबंधन और लाभार्थियों की ट्रैकिंग सुनिश्चित हो पायेगी। विभाग का उद्देश्य है कि जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त किया जाए और कोई भी बच्चा व गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली एएनएम की सराहना की गयी।प्रशिक्षण मे एसीएमओ डॉ. डी पी सिंह, डॉ. एस पी सिंह, डॉ. हरीश पांडे, डीपीएम हिमांशु मुश्युनी, चाँद मियां, प्रदीप महर, नन्दलाल, ए. एन. एम. दीपा मण्डल, शालिनी रावत, किरण विनायक, पूनम देवी, लीला भंडारी, दुर्गावती आदि उपस्थित थे।





