राष्ट्रीय एकता दिवस पर विकास भवन में गूंजी एकता-अखंडता की शपथ
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद उधम सिंह नगर के विकास भवन, रुद्रपुर में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) हिमांशु जोशी ने विकास भवन में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र की एकता के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में सहायक परियोजना निदेशक रमा गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी सहित विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक एवं प्रतिबद्ध करना रहा।





