ऊधम सिंह नगर

बाल श्रम के विरुद्ध रुद्रपुर में छापेमारी, 14 साल से कम उम्र का बच्चा ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से रेस्क्यू

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) श्रम प्रवर्तन अधिकारी, रुद्रपुर के नेतृत्व में बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान में सीडब्ल्यूसी की टीम और जिला टास्क फोर्स के साथ रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में एक बाल श्रमिक कार्यरत पाया गया। जांच में बच्चे की उम्र 14 वर्ष से कम पाई गई।बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत बच्चे को तत्काल कार्य से हटाकर रेस्क्यू किया गया। नियोजक के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।श्रम विभाग द्वारा सभी नियोजकों से अपील की जाती है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी कार्य में न लगाएं और 14-18 वर्ष के किशोरों को खतरनाक प्रक्रियाओं में नियोजित न करें। उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार