पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नशा तस्कर
सितारगंज। (लोक निर्णय) जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली सितारगंज पुलिस टीम ने बिज्टी चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी।इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोका तो युवक भागने का प्रयास किए। लेकिन जिन्हें पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया ।तलाशी लेने पर आरोपितों के कब्जे से 18.57 ग्राम स्मैक, 60 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एवं एसीटामिनोफेन टैबलेट, 16 फेनिरामाइन (एविल) इंजेक्शन, 03 सिरिंज, पारदर्शी पन्नियां एवं अन्य सामग्री बरामद हुई।बरामद नशीले पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UK06AP6079 तथा अभियुक्तों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आरोपित हरजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम सैंजनी सितारगंज, अमनदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्राम दड़ा, सितारगंज और मोहम्मद हासिम पुत्र शरीफ निवासी इस्लामनगर सितारगंज के रहने वाले हैं।





