अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

पचास हजार का इनामी देवेन्द्र गिरफ्तार

देहरादून। (लोक निर्णय)“ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा की गई लाखों की धोखाधड़ी में वांछित था ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में जनपद हरिद्वार में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ आरडी. एवं फिक्स डिपॉजिट के नाम पर किए गए व्यापक आर्थिक धोखाधड़ी की गयी थी। इस प्रकरण में थाना कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में मु.अ.सं. 164/2018, धारा 406/420 आईपीसी पंजीकृत हुआ था , *धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर विभिन्न बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी कर लाखों रूपये की धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा विवेचना में हुआ। कंपनी के संचालकों—अनिल कुमार तिवारी एवं देवेंद्र प्रकाश तिवारी की संलिप्तता धारा 406, 420, 120B भादवि, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम की संबंधित धाराओं में पाई गई। जिसकी विवेचना EOW, सीआईडी सेक्टर देहरादून द्वारा की जा रही है। दोनों वाछित अभियुक्तों पर अपर पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा 50,000-50,000 का ईनाम घोषित किया गया। आरोपित अनिल कुमार तिवारी पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है पर देवेन्द्र प्रकाश तिवारी, निवासी आवास विकास कालोनी, हंसपुरम नौबस्ता कानपुर, उत्तर प्रदेश,ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी वर्ष 2018 से थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलांस, मानव स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं तथा भौतिक साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा था। पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीम इस आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी। अजय सिंह ने बताया कि आज आरोपित देवेंद्र को आगरा में उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने सीबीसीआइडी देहरादून व उत्तर प्रदेश एसटीएफ को साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत जघन्य अपराधों में वांछित एवं फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित कार्रवाई करते हुए ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसे कोतवाली ज्वालापुर में दाखिल कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी. सिंह,उपनिरीक्षक प्रकाश भगत,हेड कांस्टेबल रियाज़ अख्तर,गोविंद बिष्ट, संजय कुमार, दुर्गा सिंह पापड़ा, सीबीसीआइडी उत्तराखण्ड टीम में निरीक्षक वेदप्रकाश थपलियाल,कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, मनोज राणा थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार