ऊधम सिंह नगर शिक्षा

भविष्य संवारने के तरीके बताए

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के सेमिनार हॉल में करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं सीकर स्किल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक करियर मार्गदर्शन सेमिनार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एएन सिंह जी ने विद्यार्थियों को ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया तथा अपने करियर के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। सीकर स्किल के प्रबंध निदेशक पंकज गोयल ने विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने EA (Enrolled Agent), CPA (Certified Public Accountant),
CMA (Certified Management Accountant)
जैसे पाठ्यक्रमों की उपयोगिता, करियर संभावनाओं एवं उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थी किस प्रकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अपना सफल करियर बना सकते हैं तथा इसके लिए आवश्यक कौशलों पर भी विशेष जोर दिया। 90 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस सेमिनार में भाग लिया तथा अपने करियर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ और उन्हें अपने करियर की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग प्लेसमेंट के सामुदायिक प्रोफेसर मनोज पांडे ने किया एवं कार्यक्रम में डॉक्टर चंद्रपाल प्रभात सक्सैना डॉ वकार हसन खान एवं कुमारी मेघा आदि उपस्थित रहे

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99