पंतनगर में दूध की देवी साहिवाल गाय देखने उमड़े लोग
पंतनगर।साहिवाल गाय की दूध की देवी कहा जाता है।इसकी खासियत जानकर आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे। साहिवाल गाय भारत की एक प्रमुख देशी नस्ल है, जो अधिक दूध देती है।रोजाना करीब18 लीटर से अधिक दूध देती है। दूध में साढ़े चार से पांच प्रतिशत वसा होती है।यह नस्ल अत्यधिक गर्मी और उमस भरे वातावरण में भी आसानी से जीवित रह सकती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अन्य नस्लों की तुलना में अधिक होती है।
ऐसे में इलाज पर खर्च भी कम आता है। कम देखभाल में भी अधिक कमाई होती है।साहिवाल गाय शांत स्वभाव की होती हैं।इसलिए किसान इस गाय को व्यवसाई के तौर पर पालते हैं। दूध स्वादिष्ट के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।दूध का मूल्य अन्य नस्ल की गायों से अधिक मिलता है। सम्मेलन में लोगों को गाय छूकर आशीर्वाद लेते दिखे।




