उत्तराखंड स्वास्थ्य

दिव्यांगजन कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, लाभार्थियों तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ

चम्पावत।(लोक निर्णय)भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनहित एवं समावेशी विकास के संकल्प के अनुरूप जनपद चम्पावत में दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक संबल उपलब्ध कराया जा रहा है।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं के लिए 576.39 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 153.39 लाख रुपये की धनराशि व्यय करते हुए 3,712 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना के अंतर्गत 2,519, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 286, तीलू रौतेली दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत 634, बौना पेंशन योजना के तहत 2 तथा जन्म से दिव्यांग (0-18 वर्ष) श्रेणी के 271 बच्चों को सहायता प्रदान की जा रही है।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 588.37 लाख रुपये की धनराशि व्यय कर 3,597 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया था।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।जिससे कोई भी जरूरतमंद शासन की सहायता से वंचित न रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष