ऊधम सिंह नगर राजनीति

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर रुद्रपुर जश्न


रुद्रपुर। (लोक निर्णय) पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का उत्साह रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं ने महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में मुख्य भगत सिंह चौक पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों बंगला संस्कृति के वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य किया। जोरदार आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान जीत की मिठास एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर साझा की गई।वहीं पश्चिम बंगाल की जीत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को ‘झालमूड़ी’ खिलाकर बधाई दी। महापौर विकास शर्मा ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी नीतियों को दिया। पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा का निरंतर बढ़ता जनाधार इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता केवल और केवल विकास और सुशासन की राजनीति पर ही विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के वर्षों के कथित कुशासन और अराजकता से मुक्ति पाने के लिए भाजपा को चुना है, जबकि असम में भाजपा द्वारा लगाई गई जीत की हैट्रिक ने यह सिद्ध कर दिया है कि वहां की जनता प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। पुडुचेरी में भी जनता ने पुनः भाजपा पर विश्वास जताकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया है।जश्न मनाने वालों में भारत भूषण, पार्षद प्रमोद शर्मा,पार्षद नीतू राय ,मानवेंद्र राय भारत भूषण चुघ,प्रमोद मित्तल मोर सिंह यादव विजय तोमर बिट्टू चौहान सुनील ठुकराल पारस चुघ हिमांशु शुक्ला अनिल चौहान उपेंद्र ममता त्रिपाठी सुषमा अग्रवाल ज्ञान सिंह चौहान दीपक गोस्वामी मुकेश वशिष्ठ पंकज शर्मा के के त्रिपाठी सनी अरोरा मुकेश मंडल दिलीप अधिकारी जितेंद्र संधू दिलजोत बाजवा संजीव शर्मा राजन राठौड़ सर्वेश मौर्य राजेश कामरा, सतनाम सिंह पप्पू संदीप राव आदि समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार