ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो महिला कांस्टेबल निलंबित
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) महिला सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने महिला संबंधी अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाया गया है।आज रेखा पत्नी अमर सिंह निवासी मलिक कॉलोनी रुद्रपुर ने पुलिस कार्यालय में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपित यश प्रताप सिंह ने 17 अप्रैल को बहला-फुसलाकर रुद्रपुर क्षेत्र से ले जाया गया।बताया कि उसकी पुत्री के साथ आरोपित ने दुष्कर्म किया।जिससे वह गर्भवती हो गई। कोतवाली रुद्रपुर, कोतवाली पंतनगर एवं महिला हेल्प डेस्क में कई बार शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया, परन्तु कहीं भी कार्रवाई नहीं की गई।एसएसपी अजय गणपति ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला हेल्प डेस्क कोतवाली रुद्रपुर में तैनात हेड कांस्टेबल पायल आर्या एवं कांस्टेबल मंजू आर्या को ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी पंतनगर सीओ सौंपी है। साथ ही मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा।





