उत्तराखंड खेल शिक्षा साहित्य

चित्र प्रदर्शनी से दिखाई प्रतिभा

देहरादून।(लोक निर्णय)भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का आज समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं, चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जन-जागरूकता गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों के सूचना स्टालों के माध्यम से विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं आमजन को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड, चकराता के उपाध्यक्ष अनिल चांदना ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे स्वयं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और समाज के अन्य लोगों को भी इनके प्रति जागरूक कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। कैंट इंटर कॉलेज, चकराता के छात्र-छात्राओं ने भाषण, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषयक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना स्टॉलों से सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।चकराता में आयोजित तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत अभियान” विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जौनसार पब्लिक स्कूल के जूनियर एवं सीनियर वर्ग और कैंट इण्टर कॉलेज के विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री अनिल चांदना ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।जौनसार पब्लिक स्कूल के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान नमस्वी तोमर, दूसरा स्थान अर्पित रंजन व तृतीय स्थान एना तोमर ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान शम्भवी, द्वितीय स्थान अरैना चांदना व तृतीय ईशांत नेगी ने प्राप्त किया।विकसित भारत विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कैंट इण्टर कॉलेज की छात्रा नाव्या ने प्रथम, प्रिन्सी ने द्वितीय और कृष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कैंट इण्टर कॉलेज की गरिमा ने प्रथम, आराध्य तोमर ने द्वितीय और सोनाक्षी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल से प्रदेश के खिलाड़ियों में गजब का उत्साह, रिकार्ड पंजीकरण

रुद्रपुर : उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल से खिलाड़ियों में गजब का उत्साह बना हुआ है।इसकी वजह से खिलाड़ियों