उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार

चम्पावत के दीपक जला रहे आत्मनिर्भरता की रोशनी

चम्पावत।(लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी और स्वरोजगारपरक योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ राज्य के हर वर्ग तक पहुँच रहा है। प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर राज्य के युवा न केवल अपने सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत भी लिख रहे हैं। जनपद चम्पावत के सीमांत क्षेत्र से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहाँ स्थानीय युवा दीपक अतियाल ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर अपने पैरों पर खड़े होने में सफलता प्राप्त की है।दीपक अतियाल ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 3 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर जनपद मुख्यालय स्थित नागनाथ वार्ड के मल्ली बाजार में एक अनूठी और आधुनिक दुकान की शुरुआत की है। इस दुकान में फिश एक्वेरियम, कैट व डॉग फूड सहित पालतू जानवरों के लिए आवश्यक विभिन्न सामग्रियां एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। दीपक की लगन, कड़ी मेहनत और राज्य सरकार के इस योजनाबद्ध सहयोग ने न केवल उनके लिए आजीविका का एक मजबूत जरिया तैयार किया है, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी अपने पालतू जानवरों की देखभाल के लिए एक सुलभ और बेहतर सेवा मंच प्रदान किया है। वर्तमान में दीपक ऋण का पूर्ण भुगतान कर चुके हैं।आज दीपक अपनी इस पहल के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 15 से 20 हजार रुपये की सम्मानजनक आय अर्जित कर रहे हैं। मा0 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के इस सफल क्रियान्वयन ने दीपक को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए क्षेत्र के अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बना दिया है। यह सफलता इस बात का जीवंत प्रमाण है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और जनकेंद्रित नीतियां उत्तराखंड के युवाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।दीपक अतियाल आज केवल एक सफल स्वरोजगारकर्ता नहीं, बल्कि इस विश्वास की मिसाल हैं कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग, मेहनत और आत्मविश्वास मिलकर आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार