ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

अपर सचिव ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र का लिया जायजा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) अपर सचिव आयुष विभाग उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदण्डे ने आज लालपुर स्थित आयुषमान आरोग्य मंदिर (आयुष) केन्द्र का निरीक्षण कर दवाओं, उपकरण आदि की विस्तृत जानकारियां लीं।उन्होंने केन्द्र में आने वाले मरीजों की जांच कर अच्छी तरह उपचार करने के लिए निर्देश दिए। कहा कि उनका डिटेल भी रजिस्टर में अकिंत करें और उनसे उपचार से सम्बन्धित फीडबैक भी लिया लय। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिए कि आयुर्वेद उत्कर्ष केन्द्र के बारे में प्रचार-प्रसार करें।जिससे लोगों को पता चल सकें कि केन्द्र में नियमित उपचार भी किया जा रहा।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार किच्छा गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. दीपक सरकार आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार