खेल

38वें राष्ट्रीय खेल से प्रदेश के खिलाड़ियों में गजब का उत्साह, रिकार्ड पंजीकरण

रुद्रपुर : उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल से खिलाड़ियों में गजब का उत्साह बना हुआ है।इसकी वजह से खिलाड़ियों के पंजीयन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। स्पोर्ट्स स्टेडियम बनने के बाद कभी भी एक हजार पंजीयन नहीं हो पाया था। इस बार कैंप में प्रशिक्षण के लिए 1053 पंजीकरण हुए हैं। जिले के विभिन्न विकास खंडों में 36 खेल कैंप गतिमान है।

खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए खेल विभाग की ओर से हर वर्ष एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, जूडो, बास्केटबाल, साइकिलिंग, पावरलिफ्टिंग, खो-खो, कुश्ती, भारोत्तोलन, कराटे, जूडो, मल्लखंभ, फेंसिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और जु-जित्सु सहित अन्य 22 से अधिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए 35 खेल प्रशिक्षक तैनात हैं।

वर्ष, 2004-05 में जिला खेल कार्यालय बनाया गया। वार्षिक कैंप के लिए 600-700 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण नहीं कराया। कोविड काल में यह आंकड़े 400 पर आ गए थे। वर्ष, 2021 में किसी ने पंजीयन नहीं कराया था। हालांकि बाद में धीरे-धीरे पंजीकरण के लिए खिलाड़ी रुचि दिखाने लगे। पिछले वर्ष तक 600 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया। इस वर्ष जनवरी में 38वें राष्ट्रीय खेल हुआ तो अन्य खिलाड़ियों में जोश और भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगी। इससे इस बार 1053 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों के लिए पंजीयन कराया है और प्रशिक्षण ले रहे हैं।

कब कितने हुए पंजीकरण
वर्ष, 2021-22 : कोविड-19, शून्य
वर्ष, 2022-23 : 450
वर्ष, 2023-24 : 525
वर्ष, 2024-25 : 600
वर्ष, 2025-26 : 1053

जिला क्रीड़ा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर जानकी कार्की ने बताया कि राष्ट्रीय खेल के बाद से खिलाड़ियों की रुचि खेल के प्रति बढ़ी है। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी रूचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। इस बार का पंजीकरण जितना हुआ है।इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेल

मौखिक आदेश पर रोक दिया गया खिलाड़ियों का नगद पुरस्कार

रुद्रपुर: इसे खेल विभाग की नासमझी कहें या लापरवाही। मौखिक आदेश पर ही नगद पुरस्कार रोक दिया गया और जिले