अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून।( लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन से सम्मानित

देहरादून।( लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित आइआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी बालिकाओं को बधाई देते […]

ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

तनाव से बचाव के बताए उपाय

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, 2026 के अवसर पर आज दिनांक 10 अक्टूबर को किसान इंटर कॉलेज, लालपुर के सभागार में विद्यार्थियों की मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस वर्ष की थीम Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य […]

ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकाली रैली

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रॉवर्स एवं रेंजर्स और एनएसएस के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि […]

उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

विधायक शिव ने किसानों की बर्बाद फसलों को देखा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अचानक हुई तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान का जायजा लेने विधायक शिव अरोरा स्वयं प्रभावित खेतों में पहुंचे। उन्होंने गदरपुर की तहसीलदार लीना चंद्रा धामी और तहसील की राजस्व टीम के अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों में स्थलीय […]

उत्तराखंड कारोबार

सौरभ ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

चंपावत । (लोक निर्णय)सौरभ ने जिला उद्योग केंद्र चम्पावत से 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार स्थापित किया। इस वित्तीय सहायता के माध्यम से उन्होंने जनपद मुख्यालय स्थित मल्ली हाट में “बालाजी मोबाइल रिपेयरिंग” नामक दुकान खोली। इस उद्यम के माध्यम से न केवल उनका व्यवसाय स्थापित हुआ, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति […]

उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी

भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी: मदन कौशिक

हरिद्वार । (लोक निर्णय) उत्तराखंड में नौ अक्टूबर को हुई भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए व्यापक नुकसान तथा जन-धन एवं अन्य परिसंपत्तियों की क्षति को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने आपदा एवं पुनर्वास विभाग के सचिव को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने […]

उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी खेल शिक्षा शोध/आविष्कार स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

देहरादून। (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनी किट तथा बाल विकास विभाग की महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का वितरण […]

उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : बेहड़

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विधायक तिलक राज बेहड़ ने 9 अक्टूबर को हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई।साथ ही राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण […]

उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार

व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, उनके सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

हल्द्वानी। (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर व्यापारियों के हितों से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान […]