उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

विधायक शिव ने किसानों की बर्बाद फसलों को देखा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अचानक हुई तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान का जायजा लेने विधायक शिव अरोरा स्वयं प्रभावित खेतों में पहुंचे। उन्होंने गदरपुर की तहसीलदार लीना चंद्रा धामी और तहसील की राजस्व टीम के अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों में स्थलीय निरीक्षण कर फसलों की बर्बादी का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने खेतों में जाकर नष्ट हुई फसलों को देखा और प्रभावित किसानों से बातचीत कर उनकी पीड़ा जानी। विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया-1, पिपलिया-2, आनंदखेड़ा, मोहनपुर, सुंदरपुर और हरिदासपुर समेत अनेक ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।शत-प्रतिशत फसल बर्बाद होने वाले क्षेत्रों का ड्रोन से सर्वे कराने के निर्देशविधायक शिव अरोरा ने मौके पर मौजूद तहसीलदार लीना चंद्रा धामी और राजस्व विभाग की टीम को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का वास्तविक आकलन कराया जाए। विशेष रूप से जिन क्षेत्रों में शत-प्रतिशत फसल नष्ट हो चुकी है, वहां ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराकर तत्काल रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई जल्द शुरू हो सके।खेतों में पहुंचकर किसानों का दुख बांटा, हरसंभव मदद का भरोसा दिया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और खेतों में नष्ट हुई फसलों को करीब से देखा। उन्होंने किसानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस कठिन समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि अन्नदाता दिन-रात मेहनत करके देश और समाज के लिए अन्न पैदा करता है। खेती में बीज, खाद, सिंचाई और अन्य व्यवस्थाओं पर किसान अपनी पूंजी लगाता है। जब फसल तैयार होने की उम्मीद होती है और अचानक ओलावृष्टि से पूरी फसल नष्ट हो जाती है, तो यह किसान के लिए बेहद पीड़ादायक स्थिति होती है। किसानों की इस पीड़ा को समझते हुए प्रशासन को नुकसान का आकलन प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में क्षेत्र का विधायक होने के नाते वह किसानों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भी किसानों की समस्या को रखा जाएगा। वह स्वयं मुख्यमंत्री से वार्ता कर प्रभावित किसानों को उनकी नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में फसल पूरी तरह बर्बाद हुई है, वहां नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने लाकर किसानों को नियमानुसार शत-प्रतिशत मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को तत्काल सर्वे और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।इस दौरान मडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, इंद्रपाल चौधरी मनमोहन वाधवा, प्रधान महेंद्र सैनी, काला चंद प्रधान, ओमियों विश्वास, कौशल विश्वास आदि लोग मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार