विक्रांत हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार
किच्छा।(लोक निर्णय) थाना किच्छा क्षेत्र में 25 जून को महराया लालपुर रोड पर 06-07 व्यक्तियों ने युवक विक्रांत को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सुशीला तिवारी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।घायल की माता कंचन पत्नी विकास निवासी हरि मंदिर गली, मेन बाजार रुद्रपुर की तहरीर पर थाना किच्छा में FIR संख्या- 228/2026 धारा 109(1)/191(3) बीएनएस बनाम बंटी ठाकुर सहित छह आरोपितों के पंजीकृत की गई।। घायल की मृत्यु के बाद अभियोग में धारा 103 बीएनएस की वृद्धि की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आज धाधा फार्म क्षेत्र से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।जो नेपाल भागने की फिराक में थे।पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मृतक विक्रान्त एवं उनके बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही थी।जिससे आपसी रंजिश बढ़ गई थी। इसी रंजिश के चलते मौका पाकर अभियुक्तों द्वारा मृतक पर फायरिंग की गई।मुख्य आरोपित बंटी ठाकुर वर्तमान में घायल अवस्था में उपचाराधीन है।जिसकी चोटों की जांच की जा रही है।गिरफ्तार आरोपित वरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रामेश्वरपुर, थाना किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर,सुशील पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिमला पिस्तौर, थाना रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर है।





