विधायक अरोरा ने आनंदखेड़ा मे शाहकार क्लस्टर भवन निर्माण ग्रोथ सेंटर का किया भूमि पूजन
रुद्रपुर।( लोक निर्णय) रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने ग्राम आनंदखेड़ा मे मनसादेवी मन्दिर के निकट शाहकार क्लस्टर भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। यह ग्रोथ सेंटर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से छोटे लघु उद्योग के द्वारा अपना रोजगार आजीविका चलाने वाले समूह की महिलाओं को एक भव्य भवन इसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाएं होंगी।इसमें समय-समय पर उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादको की प्रदर्शनी लगाई जा सकेगी उसका भवन का निर्माण विधायक निधि से किया जा रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 2515 महिलाओं को इस शाहकार क्लस्टर भवन ग्रोथ सेंटर के माध्यम से लाभान्वित होगी। जिनको अपने उत्पादकों को जनता तक पहुंचने में एक बेहतर मध्य नहीं होता था तो वही विधायक शिव अरोरा ने यह भवन के निर्माण के आधारशिला रख महिलाओं को बहुत बड़ी सुविधा देने का कार्य किया है।
विधायक ने कहा कि हमारी समूह की महिला काफ़ी मेहनती ओर छोटे लघु उधम के माध्यम से अपनी आजीविका चलाती है।विधायक ने कहा कि हमारी महिलाएं मुख्य धारा में आकर आत्मनिर्भर स्वावलंबी बने ऐसा हमारा प्रयास है, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं में अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने की जो प्रेरणा हमें देखने को मिल रही है उसके लिए यह ग्रोथ सेंटर भवन बहुत जन उपयोगी साबित होगा।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, पूर्व मंडी चेयरमैन प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, रीमा पाइक, ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी, राजेश बजाज, इंद्रपाल चौधरी, नरेश तपाली, रमेश कन्याल, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, राजीव शुक्ला, अमिता विश्वास, अनूप, अंजन, दीपा बासु, करुणा, सुनीता, नीता सामंत, राधा बठला, फूल माला, रीवा हलदार, प्रिया कार्की, राखी, मीरा रानी, शांति बाला, पूर्णिमा, दीपमाला आदि मौजूद थीं।





