बाल अधिकारों की दी जानकारी
रुद्रपुर।(लोक निर्णय)इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलेपमेंट (ISD) द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (जेआरसी) के सहयोग से विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि ममता पंत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर एवं जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया कार्यशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड ,चाइल्ड लाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, बाल विकास, शिक्षा विभाग, नगर पंचायत एवं नगर पालिका से प्रतिनिधि श्रम विभाग, जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित हुए । सचिव डीएलएसए ने बाल श्रम, पोक्सो ,बाल विवाह निषेध अधिनियम ,बाल तस्करी एवं बाल अधिकार के संबंध में कहा कि बाल श्रम के विरुद्ध एकजुट होकर प्रयास करना होगा डीएलएसए इस प्रयास में सक्रिय रूप से सभी संबंधित विभागों को सहयोग के लिए तत्पर है। जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने बाल हितैषी ग्राम बनाने के लिए सभी पंचायत को एकजुट होकर सहयोग करने के लिए कहा । आइएसडी के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर ढाई सौ से अधिक सामाजिक संगठनों के द्वारा बाल श्रम मुक्ति के लिए जून माह को एक्शन मंथ के रूप में मनाया जा रहा है इस माह में जन जागरूकता के साथ विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान भी चलाया जाएगा जिससे बाल श्रम में लिप्त बच्चों को मुक्त कर उन्हें शिक्षा सुरक्षा एवं गरिमा से जीवन जीने का अधिकार दिलाया जा सके । जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी ने बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की । आइएसडीआइ संस्था की परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी ने बाल श्रम की पृष्ठभूमि पर बताते हुए कहा कि बाल श्रम करने वाला बच्चा ने केवल शिक्षा से वंचित रहता है बल्कि अल्पायु में धन अर्जित करने से वह उसका दुरुपयोग कर नशे की ओर भी उन्मुख होता है इस मंच के माध्यम से उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि आज यदि आप आर्थिक तंगी में जीवन व्यतीत कर बच्चों को शिक्षा का अचूक हथियार देंगे तो वह परिवार का एक मजबूत और सशक्त सहारा बनकर भारत देश का भविष्य उज्जवल बनाने में योगदान देगा । श्रम अधिकारी पारस पंत ने श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में बताते हुए बाल श्रम में लिप्त बच्चों को मुक्त करने में पूर्ण सहयोग देने को कहा । चाइल्ड लाइन से जिला समन्वय चांदनी ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया और कहां की बच्चे जो समस्या में है वह सहायता के लिए 1098 पर शिकायत कर सहायता ले सकते हैं। इस अवसर पर cwc अध्यक्ष डॉ रत्नेश सिंह, सदस्य चंद्रकला राय, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य आरती अरोड़ा, प्रभारी महिला हेल्पलाइन रीता चौहान, AHTU से सुरेश गिरी, सीडीपीओ अनीता गुप्ता, जिला उद्योग केंद्र से प्रशांत कुमार, जिला आपदा प्रबंधन से जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नगर पंचायत से विधान मजूमदार एवं हेम पंत, आशा कार्यकर्ता गीता गुंबर, माधवी सरकार, ऊषा रानी आदि उपस्थित हुए ।





