शिक्षा

डीएम ने स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 14 जून को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा की तैयारियो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी नितिन सिंह ने आज जिला सभागार में बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में कोई भी गलती क्षम्य नही होती है इसलिए परीक्षाओं को गम्भीरता से निर्बाध परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। परीक्षा केन्द्रों में केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, इनविजलेटर परीक्षाओं की सभी व्यवस्था सुनिश्चित करेगें ।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों का सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक, पर्वेक्षक एक दिन पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्था सुनिश्चित करेगें तथा परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाईल, घड़ी व कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजेट पूर्ण तरह प्रतिबन्धित होगा। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षार्थियों की चेकिंग व बायोमैट्रिक परीक्षा केन्द्र के गेट पर ही अनिवार्य रूप से की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की डयूटी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होना चाहिए। परीक्षा केंद्र में आवश्यक दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करते हुए सीसी टीवी कैमरे की जद में प्रश्नपत्र रखे व खोले जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करवाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी जाएं। किसी को भी परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन तथा ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केन्द्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहित की धारा 163 लागू रहेगी।
अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि परीक्षा को शान्तिपूर्ण तथा पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 55 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिनमे कुल 18302 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। जिसमे रूद्रपुर/किच्छा में कुल 21 परीक्षा केन्द्र है जिनमें कुल 7424 परीक्षार्थी परीक्षा देगें, गदरपुर में कुल 15 परीक्षा केन्द्र है। जिनमें कुल 4308 परीक्षार्थी परीक्षा देगें, बाजपुर मेें 11 परीक्षा केन्द्र है । जिसमें 3516 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे व काशीपुर में 08 परीक्षा केन्द्र है जिनमें कुल 3054 परीक्षार्थी परीक्षा देगें।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ0. उत्तम सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
शिक्षा

गुरु की परम्परा निभाने वाले प्रदीप को शुक्ला ने किया सम्मानित

रुद्रपुर:शिक्षक दिवस पर किच्छा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर सरस्वती शिशु मंदिर, किच्छा के वरिष्ठ