उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

खाने से पंत विवि के 150 छात्र हुए बीमार,हड़कंप

पंतनगर।(लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात खाना खाने के बाद करीब 150 छात्र बीमार हो गए।जिन्हें विवि चिकित्सालय में भर्ती कराकर इलाज कराया गया।इससे विवि प्रशासन मे खलबली मच गई।अभी भी चार छात्र अस्पताल में भर्ती हैं।इस मामले की जांच विवि प्रशासन ने बैठा दी है। ऊधम सिंह नगर स्थित पंत विवि के पटेल छात्रावास में बुधवार रात करीब नौ बजे छात्रों ने मेस में खाना खाया।इसके बाद रात करीब 12 बजे किसी छात्र को उल्टी_ दस्त की तो किसी के पेट में जलन की शिकायत होने लगी। अचानक तबीयत बिगड़ने से छात्र विवि अस्पताल में इलाज कराने जाने लगे।इलाज कराने के लिए जाने आने का यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। प्रभावित छात्रों का इलाज कराया गया। ज्यादातर छात्रों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।आज सुबह चार छात्र चिकित्सकीय में भर्ती थे।
बताया गया कि घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेस में परोसे गए भोजन और पानी के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक आशंका भोजन में गड़बड़ी या खाद्य संक्रमण की जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्रों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का दावा किया है। छात्रों के बीमार होने की सूचना पर अभिभावकों में चिंता का माहौल है। विवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉक्टर वीसी ध्यानी ने बताया कि खाना खाने के बाद छात्रों की दस्त,उल्टी की शिकायत मिली तो तत्काल छात्रों का इलाज कराया गया। सभी के स्वास्थ्य में सुधार है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99