ऊधम सिंह नगर राजनीति

सियासी समीकरणों पर मंथन: विवेक की हरीश से मुलाकात

किच्छा। (लोक निर्णय)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे “12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत भाजपा के जिला सह प्रभारी विवेक दीप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र सेनानी एवं किच्छा नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष हरीश पंत से आज आत्मीय भेंट कर उनका सम्मान किया।साथ ही आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस दौरान संगठनात्मक विषयों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा 67 किच्छा-पंतनगर विधानसभा की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विवेक दीप सिंह ने हरीश पंत से आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाते हुए विधानसभा में भाजपा का विधायक निर्वाचित कराने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।हरीश पंत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताया।विवेक दीप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। इसी उद्देश्य से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरीश पंत जी जैसे वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन संगठन के लिए अमूल्य धरोहर है। विवेक दीप सिंह ने हरीश पंत के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार