उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

पंत विवि की परास्नातक और शोध प्रवेश परीक्षा में 81.29 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल

पंतनगर।(लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की परास्नातक और पीएचडी. प्रवेश परीक्षा में आज कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 10 से अपराह्न एक बजे तक हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर पास होने का आत्मविश्वास दिखा।परीक्षा के बाद परीक्षार्थी सही और गलत अंक का गुणगणित लगाते हुए दिखे और परीक्षार्थी काफी उत्साहित नजर आए।मास्टर्स कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा के लिए पंतनगर एवं देहरादून में दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। पंतनगर स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (न्यू बिल्डिंग) पर आवंटित 588 अभ्यर्थियों में से 502 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।जबकि 86 अनुपस्थित रहे। इस केन्द्र पर उपस्थिति प्रतिशत 85.37 प्रतिशत रहा।देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पथरी बाग, पटेल नगर केन्द्र पर 466 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था, जिनमें से 365 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 101 अनुपस्थित रहे। यहां उपस्थिति प्रतिशत 78.33 प्रतिशत दर्ज किया गया।मास्टर्स कार्यक्रम में दोनों केन्द्रों को मिलाकर कुल 1054 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु आवंटित किया गया था, जिनमें से 867 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार मास्टर्स कार्यक्रम की कुल उपस्थिति 82.26 प्रतिशत रही, जबकि अनुपस्थिति 17.74 प्रतिशत दर्ज की गई।इसी प्रकार पीएच.डी. कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा पंतनगर स्थित विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए 549 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था। जिनमें से 436 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 113 अनुपस्थित रहे। पीएच.डी. कार्यक्रम में उपस्थिति प्रतिशत 79.42प्रतिशत तथा अनुपस्थिति प्रतिशत 20.58 प्रतिशत रहा।दोनों कार्यक्रमों को मिलाकर कुल 1603 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा हेतु आवंटित किया गया था, जिनमें से 1303 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 300 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति प्रतिशत 81.29 प्रतिशत तथा अनुपस्थिति प्रतिशत 18.71 प्रतिशत दर्ज किया गया।विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ ए के उपाध्याय एवं सभी केंद्रों के अधीक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99