ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी खेल शिक्षा स्वास्थ्य

डीएम ने किच्छा में सुनीं समस्याएं

किच्छा।(लोक निर्णय) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज नगर पालिका परिषद सभागार में तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारी समस्याओं को संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल, भूमि, सीसी मार्ग, सड़क मार्ग, सिंचाई गूल, राजस्व विभाग, पुलिस, नगर पालिका, गैस आदि से सम्बन्धित 115 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 47 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ.आलोक शुक्ला,महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एस के शर्मा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99