ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. एएन सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि गायत्री चेतना केंद्र के वरिष्ठ परिजन मस्त राम शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे नशे की कुरीति से दूर रहते हुए इसे समूल नष्ट करने का संकल्प लें ।प्राचार्य ने राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र चिंतन के प्रति अपने दायित्व का बोध कराते हुए सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम संयोजिका प्रो.आशा राणा ने मानव जीवन की महत्ता बताते हुए अपने विचार और व्यवहार को शुद्ध रखने पर बल दिया।कार्यक्रम में एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स और एनएसएस के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक,समूह गीत,लोक गीत और भाषण की सुंदर प्रस्तुति की।गायत्री चेतना केंद्र रुद्रपुर से बहन श्रद्धा छाबड़ा और सुमन शर्मा ने युवाओं को भारत के सुनहरे भविष्य में योगदान करने के प्रति प्रेरित करते हुए देश गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर डा.निमिता कन्याल , डा.अलंकृता सिंह, डा.चंद्रपाल, डा. विवेकानंद पाठक, डा.खान,शोध छात्रा निकिता सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99