जिला पंचायत की बैठक में अहम फैसले
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई।उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को भी लेकर जनता जनप्रतिनिधियों के पास आती और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को अवगत कराते है। इसलिए जनता की जो भी समस्या है। उसे सम्बन्धित अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण/जांच कर समाधान किया जाए।अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने अध्यक्ष की अनुमति से सदन के सम्मुख पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं बजट सम्बन्धी जानकारी दी। बताया कि जिला पंचायत हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में आय पक्ष हेतु 1,03,07,08,139.00 रूपये एवं व्यय पक्ष हेतु 1,02.15.58.139.00 रुपए का प्राविधान रखा गया है।सदस्य भाष्कर सम्मल ने सदस्यों को प्रति बैठक मिलने वाले भत्ते की वृद्धि करने एवं विधायकों की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी निधि देने का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की। सदस्य चरन्जीत सिंह, सूरज नारायण, भाष्करण सम्मल, नईम अहमद व रीता कफल्टिया आदि सदस्यों द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विद्युत, शिक्षा, जलापूति, सिचाई, चिकित्सा आदि विषयों पर अपनी समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि बैठक में जो भी जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्याएं रखी है उसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं उठायी गयी है उन समस्याओं के सामाधान हेतु स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर समाधान किया जाए।।बैठक में जिला पंचायत हीरा देवी, रीता कफल्टिया, संगीता राणा, अनिमा सिंह, मधु राणा, आशा देवी, सूरज नारायन, सदफ मलिक, भाष्कर सम्भल, गुरदास कालडा, प्रेम प्रकाश, रेनु गंगवार, दीपा, भावना कोरंगा, शिल्की खेडा, रेखा रानी, सुषमा हलदार, मोहम्मद फुरकान, जितेन्द्र शर्मा, सीमा कौर, योगेन्द्र सिंह ढोबाल, कैलाश रानी शर्मा, बीनू, रुकमणी, सुरेन्द्र कौर, रजनी, नईम अहमद, कामिनी सिंह, मोहम्मद हसन, चरनजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. केके अग्रवाल, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीसी भट्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।





