अपराध ऊधम सिंह नगर

बंद घर में लाखों की चोरी करने वाले तीन पकड़े

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) किच्छा थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल की रात आवास विकास कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं कैश उठा ले गए थे। राजेंद्र कुमार गोयल की तहरीर पर पुलिस ने 20 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी।मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने किच्छा, रुद्रपुर, बहेड़ी, बरेली, रामपुर एवं सितारगंज क्षेत्र के लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।पुलिस ने केशवनगर कालोनी, थाना सितारगंज में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता पुत्र होरीलाल निवासी शिव मंदिर शेरगढ़ बहेड़ी, जिला बरेली हाल निवासी केशवनगर कॉलोनी थाना सितारगंज।,अकील अहमद पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर और दीपक रस्तोगी उर्फ लड्डू पुत्र दीपू रस्तोगी निवासी मोहल्ला शाहजहांपुर थाना शाहजहांपुर जनपद शाहजहांपुर है।आरोपित के पास से 389 ग्राम पीली धातु के आभूषण, 3 किलो 417 ग्राम सफेद धातु एवं आभूषण,3,00,485 रूपये, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, घटना में प्रयुक्त 01 अदद आला नकब,एक बाइक, एक काला बैग बरामद हुए।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किये गये कुछ जेवरात शाहजहांपुर क्षेत्र में सुनारों के यहां बेचे गये हैं। जिसकी जांच की जा रही है। अभियुक्तों का विस्तृत आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया।जिसमें कई गंभीर अभियोग प्रकाश में आये हैं। मामले में धारा 117(2)/111/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मुख्य आरोपित दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में अनेक अभियोग पंजीकृत हैं—

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार