क्विज में दिखी प्रतिभा
पंतनगर। (लोक निर्णय) अल्ट्राटेक टीम ने आज जीबी पंत विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों के लिए ऑल इंडिया स्टिमुलस क्विज़ प्रतियोगिता हुई। क्विज़ में छात्रों की अच्छी भागीदारी रही, और छात्र अल्ट्राटेक द्वारा ऐसे आयोजनों की मेज़बानी करने पर सकारात्मक थे, क्योंकि ये उनके करियर की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं।छात्रों ने कहा कि ऐसे आयोजन उनके तकनीकी और व्यावहारिक कौशल को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, साथ ही आदित्य बिड़ला समूह में करियर के अवसरों के बारे में जागरूकता भी बढ़ाते हैं। संचालन अल्ट्राटेक सीमेंट की तकनीकी टीम ने किया। अल्ट्राटेक की ओर से श्री रविंद्र रावत और संकित मलिक उपस्थित थे और कॉलेज प्रबंधन की ओर से सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील सैनी उपस्थित थे।





