ऊधम सिंह नगर राजनीति

यूकेडी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया

रुद्रपुर ।( लोक निर्णय) उत्तराखंड क्रांति दल ऊधम सिंह नगर (ukd) की आज जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला एवं सर्वोच्च सलाहकार समिति के अध्यक्ष एम सी पाण्डे मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित थे। बैठक में दल की मज़बूती के लिए संगठन पर विचार विमर्श कर जोर दिया गया ।आगामी केंद्रीय कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष के जिले में आगमन को देखते हुए विधानसभावार जिम्मेदारी दी गई। जिसमें गदरपुर विधानसभा में बैठक एवं रैली का संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष पूरन दानू,रुद्रपुर विधानसभा का संयोजक मदन सिंह रावत एवं किच्छा का संयोजक भानू मेहरा को और उधम सिंह नगर का संयोजक दीपक कुमार चराया को बनाया गया। बैठक में एसआइआर पर दोनों राष्ट्रीय दलों द्वारा लोगों के नाम पर आपत्ति लगाने की निंदा की ।उन्होंनेकहा कि इन राष्ट्रीय दलों को जनता का वोट भी चाहिए और आपत्ति भी लगाएंगे उक्रांद की नजर एसआइआर प्रक्रिया पर है।यदि किसी के नाम अशुद्ध या नाम किसी के फोटो किसी की तो फिर प्रश्न जरूर उठाएगी और किसी भी व्यक्ति को वोट से वंचित नहीं रहना चाहिए ।वोटर लिस्ट पूर्ण रूप से अशुद्धि रहित हो यह आशा की जाती है तभी एसआइआर सफल है। यह चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण दायित्व है क्योंकि अभी तक़ देखा गया है कि पूर्व कि वोटर लिस्ट में फोटो और नाम में अशुद्धि पाई गई है l बैठक में संरक्षक राजेंद्र जोशी,आनंद सिंह चमियाल,महामंत्री भानू मेहरा,मदन सिंह, पूरन दानू,नंदन सिंह मेहरा, जिलाध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ कांति भाकुनी,महामंत्री इंदु बोरा, रुद्रपुर नगर अध्यक्षा बबीता देवी,युवा जिला उपाध्यक्ष मुकुल रावत,उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत,ईश्वर दानू, आइटी प्रकोष्ठ महामंत्री हिमांशु तिवारी,विजय, हरी सिंह बजेठा और कई लोगों ने सदस्यता ली आदि l

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार