कलश यात्रा में उमड़े लोग
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) रविंद्र नगर वार्ड.37 10 मई से आयोजित होने वाले अखण्ड नाम सकीर्तन से पूर्व आज कलश यात्रा निकाली गई। विधायक शिव अरोरा के साथ महिलाओं ने कलश लेकर पैराडाइज झील तक पहुंचीं।जहां, जल भरकर कार्यक्रम स्थल पहुंचीं।इस दौरान भजन पर झूमते नजर आए। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि बंगाली समुदाय में अखंड नाम कीर्तन बहुत पवित्र धार्मिक आयोजन है। जिसमें सभी लोग सपरिवार शामिल होते हैं और सेवा भाव के साथ अखण्ड नाम कीर्तन मे अपनी आहुति देते हैं। धार्मिक आयोजन से हमको अपने धर्म संस्कृति मजबूत होती हैइस दौरान पार्षद विष्णु सिंह, विपुल गाईन, चंदन, विवेक, कार्तिक, सुकुमार वैध, सर्वजीत, अमिताभ मलिक, संजय हलदार, देव बाला, अश्वनी गोपाल सरकार, हीरा मंडल, अमित वैध, चंदन नारायण, अर्जुन, विशाल शील, देव बाला, सत्यजीत, अजीत विश्वास आदि शामिल थे।





