उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

सिडकुल की प्लाईवुड फैक्ट्रियों में छापेमारी

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए क्षेत्रीय महाप्रबंधक सिडकुल व उपजिलाधिकारी रूद्रपुर मनीष सिंह ने टीम के साथ आज सिडकुल स्थित प्लाईवुड फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भण्डार का सत्यापन किया और उनके द्वारा प्रयोग की जा रही टेक्निकल ग्रेड यूरिया के क्रय बिल और स्टाक का मिलान किया। भविष्य में प्लाई वुड फैक्ट्रियों के प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कृषि मे प्रयोग के लिए भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही यूरिया का उपयोग यदि किसी औधोगिक इकाई द्वारा किया गया तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।किसानों के लिए कृषि उपज बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा नीम कोटेड यूरिया( 45किलोग्राम वजन के एक वैग का विक्रय मूल्य रूपए 266.50/वैग हैं)अनुदान पर उपलब्ध कराई जाती हैं।जबकि औधोगिक इकाइयों में प्रयोग के लिए गैर अनुदानित टेक्निकल ग्रेड यूरिया ( 50 किलोग्राम के एक वैग का बाजार मूल्य रूपए 3500/ वैग हैं )बाजार में उपलब्ध हैं। जनपद के किसानों से अनुरोध हैं कि यदि वह कहीं भी अनुदानित यूरिया का अन्य किसी औधोगिक इकाई में प्रयोग होते हुए देखते हैं तो तत्काल कृषि विभाग या स्थानीय पुलिस को सूचित करे।जिससे सम्बन्धित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा सके। टीम में डॉक्टर विकेश कुमार सिंह यादव, मुख्य कृषि अधिकारी उधम सिंह नगर आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार