चार धाम यात्रा के लिए आज तक 83400 तीर्थ यात्रियों ने कराया पंजीकरण
हरिद्वार।( लोक निर्णय)हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 8555 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें यमनोत्री धाम के लिए 1902,गंगोत्री धाम के लिए 1937,केदारनाथ धाम के लिए 2438 और बद्रीनाथ धाम के लिए – 2278 तीर्थ यात्री शामिल हैं।ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 83 हजार 4 सौ यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।





