व्यवधान करने वाले ट्रांसपोर्टरों को ब्लैक लिस्ट करने की मांग
किच्छा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने किच्छा मंडी में आज किसानों के साथ बैठक कर गेहूं क्रय से सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने गेहूं तोलने की गति को बढ़ाने,ट्रांसपोर्ट की व्यवधान,ऐसे ट्रांसपोर्टरों को ब्लैक लिस्ट किया जाए,जिनसे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एसडीएम किच्छा गौरव पांडेय, डिप्टी आरएमओ लता मिश्रा ने कहा कि यह जिम्मेदारी सरकार की है। हम इसके लिए दृढ संकल्पित है। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि आज ही मुख्य जिला मुख्य कृषि अधिकारी वीकेएस यादव से बात हुई, उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ जहां यूरिया तीन कटे यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है, अब एक ही कट्टा यूरिया खाद सरकार देगी। आज अधिकारी और सरकार वातानुकूलित कमरे में बैठकर अपना कार्य करते हैं, किसान लू, बरसात, शीतलहर में अपनी खेत की रखवाली कर देश को अन्न प्रदान करते हैं। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार अपने फैसले को नहीं बदला तो जिलाधिकारी का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।। बैठक में रामनरेश गंगवार, गजेंद्र, तुलाराम, लईक अहमद, महेशा जोशी, दीवान सिंह नेगी, तुलसीराम, राम प्रसाद, डोरी लाल, जय नारायण आदि किसान थे।





