ऊधम सिंह नगर राजनीति

जानें,विधायक शिव अरोरा ने राजनीति से क्यों संन्यास लेने की चुनौती दी?

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)बंगाली समाज के खिलाफ गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ उत्तराखंड कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर ऊधम सिंह नगर में सियासती पारा चढ़ा हुआ है। बंगाली समाज गणेश गोदियाल कांग्रेस पार्टी के पुतले जलाकर माफ़ी की मांग कर रहा है। विधायक शिव अरोरा ने आज सिटी क्लब में पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस पार्टी की झूठ और नौटंकी की राजनीती करने वाले नेता को अपने प्रदेश के आका की राजदरबारी से बाज आना चाहिए। कम से कम सच को सच कहना तो सिख ले।विधायक ने कहा कि ऊधम सिंह नगर में दशकों से निवास कर रहें बंगाली समाज को गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ उत्तराखंड कांग्रेस जो पेज दिन रात गणेश गोदियाल की महिमा मंडल कर रहा है। वह पेज 2020 से संचालित हो रहा है। जो इनकी राजनीती गतिविधि को संचालित कर रहा है। उसके माध्यम से बंगाली समाज को घुसपैठिया और डेमोग्राफी चेंज वाला बताया।जिससे उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन हो रहा है।निश्चित रूप से यह बेहद शर्मनाक घटिया मानसिकता का परिचय है।
विधायक बोले कांग्रेस पार्टी और उनके नेता द्वारा बंगाली समाज का अपमान किया है। जो किसी सूरत में बंगाली समाज बर्दाश्त नहीं करेगा और माफ़ी मांगने के जगह उनके स्थानीय नेता रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देते है कि फर्जी फेसबुक अकाउंट एआई के माध्यम से गणेश गोदियाल को बदनाम किया जा रहा है। अगर सच में वह अकॉउंट फर्जी है तो क्यों उसकी शिकायत गोदियाल ने नहीं की और कैसे आज की तारीख तक गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ़ उत्तराखंड कांग्रेस से लगातार गणेश गोदियाल के पक्ष में पोस्ट हो रही है। जो पोस्ट बंगाली समाज के खिलाफ की गई थी, जो हटा दी। मगर गोदियाल के पक्ष में पोस्ट जारी है ।इससे स्पष्ट होता है उस पेज को जो 2020 से संचालित है। उसको कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का संरक्षण प्राप्त है या उनके द्वारा यह पेज संचालित हो रहा।विधायक ने कहा कि बंगाली समाज का अपमान कहीं न कहीं गणेश गोदियाल द्वारा किया गया।इससे बंगाल समाज बहुत आहत है। इस पर वह बिल्कुल किसी सूरत में चुप नहीं बैठेगा ।लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर के नेताओं को चुनौती दी कि वह उसे बंगाली समाज के खिलाफ पोस्ट की फोरेंसिक जांच की मांग करते हैं ।इसमें दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। अगर वह साबित हो गया कि वह पोस्ट उसे पेज से नहीं डाली है तो राजनीतिक संन्यास ले लेंगे। कांग्रेस ने बंगाली समाज का अपमान किया। वह एआई का सहारा लेकर झूठ की राजनीति कर रही।विधायक बोले जबकि भाजपा सरकार बंग भवन बनाने जा रही है हमारी हीं सरकार ने बंगाली समाज के प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने का कार्य किया ।जबकि कांग्रेस कि भी राज्य में सरकार रही मगर उनके कान पर जु तक नहीं रेगी कि हम बंगाली समाज के हित में कार्य करे। कांग्रेस ने बंगाली समाज को वोट बैंक के रूप में लिया, मगर बंगाली समाज कांग्रेस की की बातो में आने वाला नहीं है।इस दौरान राजकुमार साह, के के दास, जगदीश विश्वास,गोविन्द राय,विजय सीकरी, अशोक ढाली, रविंद्र धर, शंकर विश्वास, मानवेन्द्र राय, मुकेश मंडल, रोबिन विश्वास, शिव कुमार राय, राजू मलिक,राधेश शर्मा, विशाल शील, सिद्धार्थ मलिक, सतनाम सिंह, मनोज मदान, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार