उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

प्रौद्योगिक महाविद्यालय बना ओवरआल चैम्पियन

पंतनगर। (लोक निर्णय)गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में तीन-दिवसीय 27वीं स्टाफ एथलेटिक मीट में सबसे अधिक पदक जीतकर प्रौद्योगिक महाविद्यालय ओवरआल चैम्पियनशिप बना। रस्साकसी में पुरूष वर्ग में सुरक्षा विभाग व महिलाओं में प्रौद्योगिक महाविद्यालय ने विजय प्राप्त कर अपना परचम लहराया। रस्साकसी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सुरक्षा विभाग विजयी रहा।अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. एएस जीना, अधिष्ठाता कृषि डा. सुभाष चन्द्रा, निदेशक संचार डा. जेपी जायसवाल, डा. राजीव रंजन, डा. पूनम त्यागी, डा. जीएस बोहरा व सुरक्षाधिकारी डा. पीवी सिंह ने विजेता टीम को सम्मानित किया।महिलाओं में दिव्या, सरोज, सोनिका, नीता, सुनीता व रत्ना व पुरुष वर्ष में नीतीष, उदयवीर, सुदीष, अमित व सुरेश दौड़ में आगे रहे। महिलाओं की 100मीटर दौड़़ में प्रौद्योगिक महाविद्यालय की दिव्या पनेरू, सरोज चौहान, सोनिका चौहान, नीता पाण्डे, सुनीता सिंह व रत्ना राय ने पहला, पुरूषों में नीतीश रावत, लक्ष्मण, उदयवीर, सुदीश राय, अमित जोशी व सुरेश राजपूत ने पहला स्थान हासिल किया। महिलाओं के शॉटपुट में चन्द्रा नेगी, सरोज चौहान, किरन राय, भावना, ऋतु मिश्रा, उर्मिला तड़ियाल व पूनम त्रिपाठी, जबकि पुरूषों में डा. विद्यासागर सिंह, राजेश जुकारिया, सुभाष चन्द्र, अमित जोशी, अजित सिंह, सतेन्द्र कुमार व नीरज भट्ट अव्वल रहे। महिलाओं की जैवलिन प्रतियेागिता में पूनम त्रिपाठी, उर्मिला तड़ियाल, गीता जोशी, हेमा बिष्ट, किरन राय व निशा, पुरूषों में वज़ीर अहमद, अजित यादव, सतेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, डा. विद्यासागर सिंह, केपी सिंह, सुभाष चन्द्र, राजेश कार्की ने सबसे अधिक जैवलिन फेंका। पुरूषों के हैमर थ्रो प्रतियोगिता में केपी सिंह, राजेश कार्की, शरद कुमार, सतेन्द्र व नीरज कुमार अव्वल रहे। 400मीटर पुरूष मुकाबले में मनोज कुमार, अजय, राकेश यादव, डा. वीपी सिंह व किशोर कुमार जबकि महिलाओं में अनिता धामी, जया भाकुनी, ज्योति, सुनीता सिंह व राजेश्वरी पहले स्थान पर रहे। 3किमी महिलाओं की पैदल चाल प्रतियोगिता में ज्योति, सरोज चौहान, शाहिस्ता परवीन, अमरेश चौधरी, सुनीता ंिसह, ज्योति शर्मा व बसंती पहले स्थान जबकि जया भाकुनी, अनिता धामी, गीता जोशी व ममता श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर जबकि पुरुष वर्ग में 5किमी पैदल चाल में राजेश जुकारिया, डा. यूसी मिश्रा, मुकेश यादव, मनोज कुमार, शैलेन्द्र, गिरीश मेहरा पहले स्थान पर जबकि संतोष कुमार, फूलबास व बलवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में लंबी कूद में नीरज भट्ट, मुकेश यादव, विजय कुंवर, श्रीधर डा. संदीप कुमार व अशोक कुशवाहा ने पहला स्थान जबकि महिलाओं में दिव्या पनेरु, अनिता वर्मा, सोनिका चौहान व उमा भंडारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। त्रिकूद में डा. संदीप कुमार, सुरेश राजपूत, श्रीधर, मुकेश यादव, राकेश यादव व सुदीश राय अव्वल रहे। महिलाओं की 800मीटर दौड. में जया भाकुनी पहले स्थान तथा पुरूषों में राकेश यादव, किशोर कुमार, डा. वीपी सिंह, नूर आलम पहले स्थान पर रहे। जबकि 5000मीटर दौड़ में डा. विनय कुमार पाण्डेय पहले स्थान पर रहे। महिला वर्ग में चक्का फेंक प्रतियोगिता में कंचन, निशा, किरन राय, हेमा बिष्ट, उमा भंडारी व पूनम त्रिपाठी अव्वल रहे। महिलाओं की 200मीटर दौड. में दिव्या पनेरु, निशा, बसंती व सोनिका चौहान विजयी रहे।जबकि पुरुष वर्ग में उदयवीर, मनोज कुमार, लक्ष्मण, पंकज सिंह, किशोर कुमार व सुरेश राजपूत अव्वल रहे। 1500मीटर की महिलाओं में रमा पहले तथा दीपा पाण्डे दूसरे स्थान पर जबकि पुरूषों डा. वीपी सिंह, राकेश यादव, अजय चौधरी व शैलेन्द्र सिंह अव्वल रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार