उत्तराखंड

वनराजी ग्राम खिरद्वारी सहित पांच सुदूर गांवों में पहुंची बिजली

चम्पावत।( लोक निर्णय) चम्पावत के सुदूरवर्ती एवं वनराजी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत ग्राम बांडा, शेरा, लोडियालसेरा, पिपलियालसेरा एवं खिरद्वारी में विद्युतीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।लगभग 1 करोड़ 66 हजार रुपये से संचालित इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के तहत 13 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन का निर्माण किया गया तथा 5 विद्युत परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) की स्थापना की गई।दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमांत क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद विद्युत विभाग ने मात्र डेढ़ माह में कार्य पूर्ण कर इन गांवों तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया है।भारत-नेपाल सीमा से सटे इन दूरस्थ गांवों में, जहां पूर्व में रात्रि के समय केवल अंधकार ही रहता था, अब 100 से अधिक परिवारों के घरों में उजाला पहुंचेगा। यह पहल न केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि वनराजी समुदाय सहित समस्त ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों को अब बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा, स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार, लघु उद्योग एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में वास्तविक अर्थों में “नई रोशनी” लेकर आई है। ग्रामीणों ने सरकार के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ऊर्जा निगम को निर्देशित किया है कि सभी लाभार्थियों को शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं तथा क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि इस योजना का पूर्ण लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंच सके।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर