चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन
हरिद्वार। (लोक निर्णय)हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के प्रथम दिन यानी आज चारधाम यात्रा के लिए विभिन्न राज्यों से आए 1043 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।इनमें यमनोत्री धाम के लिए -263,गंगोत्री धाम के लिए – 269,केदारनाथ शाम के लिए – 256 और बद्रीनाथ धाम के लिए – 255 लोगों ने पंजीकरण कराया।हालांकि हेमकुंड साहिब के लिए किसी ने पंजीयन नहीं कराया।





