ऊधम सिंह नगर शिक्षा

निबंध व भाषण के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

काशीपुर।(लोक निर्णय) राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में आज संस्कृत विभाग व संस्कृत परिषद् के तत्वावधान में आयोजित निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निबन्ध में अभिषेक मेहरोत्रा प्रथम,निशा द्वितीय एवं सोनू शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में मानसी जोशी प्रथम, अभिषेक मेहरोत्रा द्वितीय एवं अनन्त शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आरम्भ वैदिक मंगलाचरण एवं सरस्वती वन्दना से किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. कल्पनाथ सिंह यादव एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्र कुशवाहा, डॉ कुंवर पाल सिंह एवं डॉ संतोष कुमार ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्कृत विभाग के प्रभारी डॉ. राघव झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99