ऊधम सिंह नगर शिक्षा

विद्या के नए द्वार खुले, स्कूल भवन का उद्घाटन

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन आज महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि यह संस्थान बच्चों के लिए उत्कृष्ट एवं आधुनिक शिक्षण केन्द्र के रूप में जाना जाएगा, जो इस क्षेत्र में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महापौर विकास शर्मा ने विद्यालय के महासचिव की दूरदर्शिता एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय भविष्य की आवश्यकतानुसार आधुनिक तकनीकों एवं सुविधाओं के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि यह विशाल भवन आधुनिक शिक्षण मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जो नई शिक्षा नीति के सभी मापदंडों को पूरा करता है। उन्होंने नए भवन की आवश्यकता और उसके निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला और बताया कि इस भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।
प्रधानाचार्य आरडी शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर डीपीएस रुद्रपुर के प्रधानाचार्य चेतन चौहान, विद्यालय प्रबंधन के सुरेंद्र गिरधर, इन्द्रजीत अरोरा, राजेन्द्र श्रीधर, बच्चन सिंह, वास्तु विशेषज्ञ प्रमोद कुमार सिंह, आर्किटेक्ट संजीव वर्मा, डीपीएस और जेपीएस के समस्त सेक्शन हेड, शिक्षक आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99