ऊधम सिंह नगर

फर्जी एनसीईआरटी पुस्तकों के मामले में नफीस गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) फर्जी एनसीईआरटी पुस्तकों के मामले में पुलिस ने आरोपित नफीस खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद/प्रकाश में आए आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 17 मार्च को वादी दीपक कुमार, सहायक उत्पादन अधिकारी, एनसीईआरटी नई दिल्ली की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है।विवेचना के दौरान आरोपित नफीस खान उर्फ राजू पुत्र यामीन खान निवासी बनवारीपुर मीरपुर थाना रोहटा मेरठ (उप्र), हाल निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ का नाम प्रकाश में आया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपित अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी एनसीईआरटी पुस्तकों का संगठित नेटवर्क संचालित कर रहा था।आरोपित ने विभिन्न राज्यों में गोदाम किराये पर लेकर नकली पुस्तकों का भंडारण किया जाता था। थाना भोजीपुरा (बरेली) से बरामद नकली पुस्तकों को कीरतपुर रुद्रपुर स्थित गोदाम में रखा गया तथा पुस्तकों के कवर की छपाई हेतु मथुरा स्थित प्रिंटिंग प्रेस ले जाया जाता था। इसके पश्चात तैयार सामग्री को भरतपुर (राजस्थान) के गोदामों में स्थानांतरित कर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता था।आरोपित ने परिवहन हेतु वाहन मालिकों से संपर्क कर पुस्तकों को मेरठ सहित अन्य जनपदों में भिजवाया जाता था तथा गोदामों के किराये का भुगतान भी कराया जाता था।आरोपित नफीस खान उर्फ राजू को तीन मार्च को गिरफ्तार किया गया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार