अध्यात्म उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए पौने 11 लाख श्रद्धालुओं का हुआ पंजीकरण

हरिद्वार। (लोक निर्णय) शुरू हो रही चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की आज कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक।जिलाधिकारी ने कहा कि चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकताओं में है। इसके लिए यह जरूरी है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऋषिकुल मैदान में बनाए जाने वाले यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे।जिसमें विद्युत व्यवस्था, पेयजल ,शौचालय ,यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था,पंजीकरण हेतु प्राप्त मात्रा में काउंटर संचालित किए जाए इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए तथा महिलाओं की व्यवस्था हेतु महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने नगर निगम को बेहतर साफ सफाई व्यवस्था एवं शौचालयों की उचित व्यवस्था,ऊर्जा निगम को विद्युत आपूर्ति चालू रखना,जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति बनाए रखना, परिवहन विभाग को वाहनों की फिटनेस, ग्रीन कार्ड एवं ट्रिप कार्ड की व्यवस्था,स्वास्थ्य विभाग को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।पूर्ति विभाग को डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी गैस की समुचित व्यवस्था के साथ ही सभी पेट्रोल पंपों में शौचालय की उपलब्धता,जिसमें महिला शौचालय भी अनिवार्य रूप से हो तथा सभी पेट्रोल पंपों पर समुचित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
 साथ ही उन्होंने इथिक्स इन्फोटेक द्वारा तकनीकी व्यवस्थाएं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए चारधाम यात्रा को सुगम,सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र अन्य स्थलों पर पर्याप्त मात्र में साइन बोर्ड लगाए जाए।जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में 20 यात्री पंजीकरण काउंटर बनाए जा रहे है।जिसके संचालन हेतु 70 कार्मिकों को तैनात करते हुए जिन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से 10 लाख 75 हजार 1सौ 17 यात्रियों द्वारा पंजीकरण करा लिया गया है।  बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर.चौहान, एसपी ट्रैफिक निशा यादव,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
अध्यात्म

आज का पंचांग – 5 सितम्बर 2025

विक्रम संवत्सर २०८२शक संवत १९४७,विश्वावसु माह:-भाद्रपद,पक्ष:-शुक्ल,तिथि:-त्रयोदशी,पर्व:-श्री गणेशोत्सव, ऋतु:-शरद, सूर्योदय:-प्रातःकाल ६:०१,सूर्यास्त:-सांध्यकाल ६:३८, दिशाशूल:-पश्चिम ( आज पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम कोण की दिशा