77 से अधिक अवैध शस्त्र बरामद
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) ।12 से 26 मार्च तक अवैध शस्त्रों के विरुद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान में जिले में 59 अभियोग पंजीकृत किए गए और 64 आरोपित पकड़े गए। जसपुर में सात नौ आरोपित गिरफ्तार, साततमंचे, दो पिस्टल, दो पंप एक्शन गन, 17 कारतूस बरामद हुए।इसी तरह कुण्डा थाना क्षेत्र में पांच आरोपित गिरफ्तार , पांच तमंचे, तीन कारतूस, काशीपुर में पांच आरोपित गिरफ्तार,पांच तमंचे, पांच कारतूस बरामद, आइटीआइ थाना क्षेत्र में एक आरोपित गिरफ्तार, एक तमंचा, एक कारतूस,कोतवाली बाजपुर में सात आरोपित गिरफ्तार, एक बन्दूक,315 बोर बरामद, छह तमंचे, सात कारतूस, थाना केलाखेड़ा में दो आरोपित गिरफ्तार, दो तमंचे, दो कारतूस,कोतवाली गदरपुर में चार आरोपित गिरफ्तार, चार तमंचे, छह कारतूस, थाना दिनेशपुर में एक आरोपित गिरफ्तार , एक तमंचा, एक कारतूस,कोतवाली पंतनगर में एक आरोपित गिरफ्तार, एक तमंचा, एक कारतूस,कोतवाली ट्रांजिट कैंप में चार आरोपित गिरफ्तार, 11 तमंचे, एक पिस्टल, 30 कारतूस, तीन कारतूस,कोतवाली रुद्रपुर में
सात आरोपित गिरफ्तार, 10 तमंचे, 22 कारतूस,इसके अतिरिक्त 01 शस्त्र प्रदर्शन का मुकदमा,कोतवाली किच्छा में चार आरोपित गिरफ्तार, चार तमंचे, चार कारतूस,थाना पुलभट्टा में एक आरोपित गिरफ्तार, दो तमंचे, दो कारतूस,कोतवाली सितारगंज में पांच आरोपित गिरफ्तार, पांच तमंचे, पांच कारतूस,कोतवाली नानकमत्ता में दो आरोपित गिरफ्तार, दो तमंचे, दो कारतूस, कोतवाली खटीमा में चार आरोपित गिरफ्तार, चार तमंचे, पांच कारतूस,थाना झनकईया में एक आरोपित गिरफ्तार, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने जनपदवासियों से अपील की है कि अवैध शस्त्रों के निर्माण, तस्करी, भंडारण अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं।
अवैध शस्त्र रखना, प्रदर्शित करना या उसका उपयोग करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जनपद में शांति, कानून – व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है





